Social

सुनील यादव बने भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के सदस्यता अभियान प्रमुख

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने मनपा के/पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील यादव को उत्तर-पश्चिम जिला का सदस्यता अभियान प्रमुख नियक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुनील यादव ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा। उन्होंने बताया कि इस समय में उत्तर-पश्चिम जिले में लगभग 4 लाख पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। 2 लाख और नए सदस्य बनने हैं। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होगा, जो पूरे माह तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *