EntertainmentLatest

अभिनेता अभिषेक बच्चन की नई फिल्म “द बिग बुल” की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज सोमवार को अपनी नई फिल्म ‘द बिग बुल’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी तस्वीर और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन ने यह खबर साझा की।

ये भी पढ़े – हॉरर फिल्म काव्या का मुहूर्त संपन्न

अभिनेता ने फिल्म की क्लिपबोर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, ‘‘ एक नई यात्रा शुरू हो गई और आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।’’इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं और अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इससे पहले अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने ‘बोल बच्चन’ में 2012 में साथ काम किया था। बच्चन इससे पहले ‘मनमर्जियां’ फिल्म में नजर आए थे।

ये भी पढ़े – क्या रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले का सीधा प्रसारण सम्भव – उच्चतम न्यायलय ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *