गठबंधन में पड़ सकती है दरार, शिवसेना और बीजेपी में जंग
( मुंबई आसपास ब्यूरो )
मुंबई – महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की डुगडुगी बजने को तैयार होने के साथ साथ बीजेपी और शिवसेना में गठबंधन को लेकर आपसी जंग शुरू हो गई है। दोनों दल किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले ही अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगे दिख रहे हैं। राज्य की २८८ विधानसभा सीटों में से बीजेपी अपने लिए ज्यादा सीटें रख कर शिवसेना को १२० सीटें देने का फार्मूला बना रही है तो शिवसेना इस फार्मूले को सही ना मानते हुए ५०- ५० सीटों के अपने फैसले पर अडिग है।
ये भी पढ़े – कल्याण जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हम्मीद सैयद का आकस्मिक निधन
रविवार को शिवसेना की राजनीती और रणनीति का गढ़ कहे जाने वाले मातोश्री निवास स्थान पर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में सभी पदाधिकारियों ने बीजेपी से अपनी शर्तों पर गठबंधन करने की सलाह दी। साथ ही अभी से सभी २८८ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन करने की बात भी की। उधर बीजेपी ने भी अभी तक सभी २८८ सीटों पर अपनी रणनीति को जाहिर नहीं किया है।
ये भी पढ़े – क्या रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले का सीधा प्रसारण सम्भव – उच्चतम न्यायलय ?
बीजेपी के कार्यकर्ता भी अकेले चुनाव लड़ने की बात पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। किसी भी समय चुनाव आयोग चुनावों की तारीखें जारी कर सकता है मगर अभी तक शिवसेना बीजेपी के नेताओं की कोई भी औपचारिक बैठक होने के संकेत नहीं मिलें हैं। शिवसेना ने एक नया फार्मूला भी तैयार किया हुआ है। इस फार्मूले के तहत यदि बीजेपी १२० से ज्यादा सीटों के लिए तैयार नहीं होती है तो शिवसेना अपनी मनपसंद की सीटें मांगेगी।
ये भी पढ़े – आश्वासनों का लॉलीपॉप फिर शुरू, चुनावी गंगा से गायब हुआ स्मार्ट सिटी प्रकल्प
यह सीटें वह होंगी जिनपर पिछली बार शिवसेना दूसरे क्रमांक पर रही थी। जबकि बीजेपी को इससे यह नुकसान होता दिख रहा है कि शिवसेना बीजेपी की कुछ परम्परागत सीटों पर भी दावा ठोक सकती है। कुल मिलाकर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे भले ही गठबंधन की घोषणा कर चुके हों लेकिन अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़े – इंदिरा गांधी की नसबंदी योजना की तरह ही मोदी सरकार का ट्रैफिक नियम

