पारले में काव्य कुंज की काव्य गोष्ठी
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। साहित्यिक संस्था काव्य कुंज की ओर से विले पारले ( पू.) स्थित श्यामकमल हाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया।
काव्य कुंज के संरक्षक रमेश गुप्ता के नेतृत्व व कवि रमेश श्रीवास्तव के संचालन में हुई इस काव्य गोष्ठी की शुरुआत जवाहर लाल ‘निर्झर’ ने सरस्वती वंदना से की।

इसके बाद रितेश गौड़, सुरेश, आशीष अनोखा, कमल, कुंवारा, दिलीप सिंह, मूर्धन्य, श्रीनाथ शर्मा, महेश, शिव प्रकाश ‘जौनपुरी’, राम सिंह, वीरेंद्र, कल्पेश, शिव कुमार वर्मा, रेखा रोशनी, अल्हड़ असरदार, श्रीकॄष्ण कालकर, शशिकला, डाॅ. जेपी बघेल, रमेश श्रीवास्तव आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि हौसिला अन्वेषी ने तथा लोगों के प्रति आभार रमेश गुप्ता व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या कवि और श्रोता उपस्थित थे।

