ठाणे में पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा आत्महत्या
ठाणे के वर्तक नगर निवासी रेलवे पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार अंधेरी रेलवे पुलिस थाने में कार्यरत धनजी राउत (35) का शव सुबह करीब साढ़े पांच बजे वर्तक नगर में उनके आवासीय परिसर के पास एक पेड़ से लटका मिला।
वर्तक नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि राउत अंधेरी रेलवे पुलिस थाने में कार्यरत थे। वह 2016 में एमपीएससी परीक्षा पास करने के बाद पुलिस उप निरीक्षक बने थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े – पत्नी द्वारा पति के एड्स होने की बात सार्वजनिक करने के संदेह पर पति ने फांसी लगाई.

