माँ की याद में मंदिर में प्याऊ लगवाया
खन्ना (पंजाब ) लुधियाना के प्रसिद्द व्यवसायी और समाजसेवक नीरज शर्मा ने अपनी स्वर्गीय माँ सुशील कांता जी की याद में स्थानीय गुलमोहर नगर स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में प्याऊ (वाटर कूलर ) भेंट किया।
पंजाब खत्री चेतना मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह प्याऊ भेंट किया गया। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सी ए एस के भल्ला ने इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ट्रस्ट के मुख्य सहयोगी मदनलाल शाही ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से जन सहयोग और सम्पर्क बढ़ता है।
मंदिर के मुख्य सेवादार घोगा ने सभी का स्वागत किया। संस्था के प्रधान राजिंदर पूरी ने सभी का आभार माना।
इस अवसर पर मंदिर प्रधान राजिंदर घोगा , राज बत्ता , सतीश सोफत , द्वारका दास , नरेश भांवरी , गौतम ढंड , सुच्चा सिंह , संजय भसीन , द्वारका दास और बस्सी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

