अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 5 अगस्त को 30वें शीतल जल प्याऊ का होगा भव्य शुभारंभ
कल्याण (ठाणे): सामाजिक सेवा और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी संस्था अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा अपने सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए 30वें शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह भव्य शुभारंभ समारोह आगामी 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।
यह 30वां शीतल जल प्याऊ श्रीमती एवं श्री मुकेश जिंदल के सौजन्य तथा विशेष सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। इस जनोपयोगी पहल का लाभ छात्रों तथा आम नागरिकों को मिलेगा।
कार्यक्रम का विवरण:
स्थान: रायते विभाग हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, रायते, तालुका कल्याण, जिला ठाणे
दिनांक: 5 अगस्त 2026 (बुधवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे
अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल तथा समस्त कार्यकारिणी समिति ने सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से इस शुभ अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का सादर आग्रह किया है।

