Latest

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द होने के संकेत

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द होने के संकेत
(कर्ण हिंदुस्तानी )
मुंबई – महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खराब स्वास्थ्य के चलते राज ठाकरे का अयोध्या रद्द होने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक इस बारे में मनसे की तरफ से कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गयी है।

यह भी पढे -: महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम के बाद, अब हिंदी-मराठी विवाद
सूत्र बता रहे हैं कि पुणे की २१ मई की सभा भी रद्द करके २२ मई को आयोजित की गयी है। यह सभा सुबह दस बजे आयोजित की गयी है। स्वास्थ्य कारणों के चलते राज ठाकरे इन दिनों डॉक्टरों की सलाह पर अमल कर रहे हैं। मनसे के सूत्रों पर यदि विश्वास किया जाए तो राज ठाकरे का नियोजित अयोध्या दौरा रद्द किया जा चुका है।

यह भी पढे -: मनसे ने मारी पलटी, ईद पर नहीं होगी कोई आरती।

अयोध्या दौरे की नई तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा। बता दें कि भाजपा के सांसद बृजशरण सिंह ने उत्तर भारतियों की मुंबई में मनसे द्वारा की गयी मारपीट की खिलाफत करते हुए राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने ना देने की बात की थी। बृजशरण सिंह ने राज ठाकरे से उत्तर भारतियों से माफी मांगने की बात की थी।

यह भी पढे -: शिवसेना, राकपा, मनसे को हिंदूवादी पार्टी का ताज पहनाने को आमदा ?

इस मुद्दे को लेकर मनसे ने मुंबई में बड़े बड़े बैनर लगाकर चेतावनी दी थी कि यदि अयोध्या में राज ठाकरे के साथ कुछ भी गलत हुआ तो मुंबई में उत्तर भारतियों नतीजा भुगतना होगा। अब राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द होने की खबरों से फिर एक बार राजनीती ने अलग करवट ली है। हालांकि मनसे के सूत्र बताते हैं कि जल्द ही अयोध्या दौरे की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *