Crime

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गया था हेड कांस्टेबल, महिला को कमरे में बंद कर, किया बलात्कार

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति-पत्नी के विवाद को जांच करने पहुंचे एक हेड कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़ित के साथ-साथ मारपीट भी की गई. जब पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची, तो उसकी सुनवाई नहीं हुई,

छोटे भाई की पत्नी से बलात्कार, 32 लड़कियों से फ्लर्ट, और अब 6वीं शादी करने की कोशिश में गिरफ्तार

जिसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया. जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तो FIR दर्ज हुई. पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल और पीड़ित महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai-Santacruze- मां ने बकरी बेच दी तो बेटे ने आत्महत्या कर ली

दरअसल ये मामला ककोड़ा थाना क्षेत्र का है. बताया गया है कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी. इसके बाद थाने से हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड जांच के लिए पीड़िता के घर आए.

तीन तलाक कानून का फायदा-पहली पत्नी के पहुंचने पर, छत से कूद कर भागा तीसरी शादी कर रहा दूल्हा

पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल जांच के लिए घर पहुंचे. पहले उसकी सास, पति और सौतन से बातचीत की और फिर छत पर सो रही पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी और उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया.

गाय दूध कम दे रही थी तो तांत्रिक के कहने पर ऊंट की दे दी बलि, चार गिरफ्तार

पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसकी बेटी से पूछताछ के लिए कमरे में अकेले घुस गया. बेटी की सास, पति और सौतन के साथ हेड कांस्टेबल के साथ आया होमगार्ड दूसरे कमरे में पहरा देता रहा.

टीवी देखकर स्टंट करने के चक्कर में बालक ने बेल्ट से लगा ली फांसी, मौत

हेड कांस्टेबल ने पूछताछ के नाम पर उसके साथ रेप कर दिया. पीड़ित महिला के परिवार वालों जब इस हैरतअंगेज वारदात की जानकारी मिली तो उन लोगों ने उक्त हेड कांस्टेबल के विरोध स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की और पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर हंगामा कर दिया.

युवती ने रचाया प्रेम विवाह, अब बहन को लेने पड़ेगें दूल्हे संग सात फेरे

मामला बिगड़ता देख और हंगामा बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने पीड़ित महिला से बात की. उन्हे पीड़ित महिला ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और होमगार्ड की पहचान कर ली गई.

सास को मारने के लिए जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाती थी बहू

वहीं महिला द्वारा हेड कांस्टेबल पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंच गए. पीड़िता से सारी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया.

प्रेमिका से मिलने घर में लड़की बनकर घुसा प्रेमी, जानिए फिर क्या हुआ…

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से हेड कांस्टेबल द्वारा की गई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है.

डोंबिवली के मानपाडा गांव की घटना, प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति की पत्नी ने कराई हत्या

ऑडियो में यह स्पष्ट है कि हेड कांस्टेबल ने महिला से अश्लील बातें की. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और उसकी चचेरी सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

और कितने सचिन वाजे और प्रदीप शर्मा हैं “सौ करोड़” वाली मुंबई पुलिस में ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *