FEATUREDUncategorized

ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़े कई थप्पड़, फिर वापस चली गई मायक

 

यहां एक नई नवेली दुल्हन ने गृह प्रवेश के दौरान ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, वो दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गई। बात बिगड़ी तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में घंटो तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

तीन तलाक कानून का फायदा-पहली पत्नी के पहुंचने पर, छत से कूद कर भागा तीसरी शादी कर रहा दूल्हा

मामला जौनपुर जिले के लवायन गांव का है। एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को शादी हुई।दूसरे दिन दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। नई दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आते ही महिलाएं मंगल गान करने लगीं।

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गया था हेड कांस्टेबल, महिला को कमरे में बंद कर, किया बलात्कार

गृह प्रवेश के दौरान दूल्हन ने अचानक से दुल्हे पर हमला कर दिया और उसे कई चाटे जड़ दिए। अचानक कई थप्‍पड़ खाने के बाद दूल्‍हे को जब तक कुछ समझ आता तक तक दूल्‍हन का गुस्‍सा सातवें आसमान पर था। क्रोध से भरी दूलहन ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी चेतावनी देते हुए घर से जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दूल्‍हे के घर परिवार के साथ मौजूद पड़ोसियों तक में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

छोटे भाई की पत्नी से बलात्कार, 32 लड़कियों से फ्लर्ट, और अब 6वीं शादी करने की कोशिश में गिरफ्तार

पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया।

प्रेमी कर रहा था शादी, बैंड-बाजा, बारात लेकर पहुंच गई प्रेमिका

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर वधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

युवती ने रचाया प्रेम विवाह, अब बहन को लेने पड़ेगें दूल्हे संग सात फेरे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *