गौरव झा की कहर को मुंबई और गुजरात में भी मिला अच्छा प्रतिसाद
बिहार , झारखण्ड में सफल प्रदर्शित होने के बाद सिनेस्टार गौरव झा स्टारर भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन मुंबई और गुजरात में किया गया। यह फिल्म मुंबई और गुजरात के सिनेमा घरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म की अच्छी कहानी व बेहतरीन अदाकारी, फुल इंटरटेनमेंट पैकेज दर्शकों की पहली पसंद बन जाती है। बात करें कहर की तो यह एक भोजपुरी दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग फिल्म है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन, हार्ट टचिंग रोमांस, फैमिली इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी, हाईस्पीच ड्रामा और पावरफुल डॉयलॉग्स है, जो सिनेप्रेमियों को अपने तरफ खींचती है। दर्शकों का कहना है कि कहर पूरी तरह से मनोरंजन पूर्ण और फुल पैसा वसूल फिल्म है।
उल्लेखनीय है कि नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का खुब मनोरंजन कर रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी सराहा जा चुका है। कहर का ट्रेलर देखकर ही पता चल गया था कि यह एकदम ही अलग तरह की फिल्म बनी है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी एंटेरटेनिंग है। फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।

