Crime

क्लास में मिले एक अनजान लव लेटर ने ले ली 15 साल की छात्रा की जान

महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक अनजान लव लेटर मिलने के बाद 15 साल की नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. लव लेटर किसी अनजान शख्त ने भेजा था. लेटर किसी तरह टीचर के हाथ लग गया. इसके बाद पूरे क्लास के सामने टीचर ने छात्रा को डांट लगाई. इतना ही नहीं टीचर ने इसके बाद छात्रा के माता पिता को स्कूल बुला लिया और लेटर के बारे में बता दिया. इतना कुछ होने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

से बातचीत में छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें फोन आया और स्कूल पहुंचने के लिए कहा गया. जब वह स्कूल पहुंचे तो उनकी बेटी की आखों में आंसू थे. इसके बाद क्लास टीचर ने बताया कि उन्हें मेरी बेटी के पास से लव लेटर मिला है. हालांकि लेटर सामने आने के बाद छात्रा गिड़गिड़ाती रही कि वह किसी के प्यार में नहीं है और वह यह भी नहीं जानती कि किसने इस लेटर को लिखा है. इसके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले आए लेकिन सबके सामने हुई बेइज्जती से वह पूरी तरह टूट चुकी थी. शाम को जब घर पर कोई नहीं था उसके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी के दोस्तों ने उन्हें बताया कि लव लेटर मिलने के बाद क्लास टीचर के व्यवहार और माता-पिता को स्कूल बुलाने के कारण बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही थी और पूरी तरह टूट चुकी थी. छात्रा की आत्महत्या के बाद गांव के लोगों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है लेकिन इस अन्जान लेव लेटर का पता लगाना बहुत मुश्किल है जिसकी वजह से छात्रा ने जान दे दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *