TOP STORIES

Dawadi : अपनी पेयजल समस्या सुलझाने दावड़ी वासी आर-पार के मूड मे

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के डोंबिवली पूर्व के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित दावड़ी गांव में पिछले 1 वर्ष से पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है इस समस्या के विरुद्ध यहां से पिछले सत्र में भाजपा से नगरसेवक रहे जालींधर पाटिल ने निरंतर प्रयास किया है उन्होंने लगातार कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई।

Dombivli : 25 साल बाद भी विकास नदारद

बावजूद इसके दावडी गांव के नागरिकों की पेयजल समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही है इसी के विरुद्ध जालींधर पाटिल ने एमआईडीसी के कार्यकारी अभियंता को गत 2 फरवरी यानि गुरुवार को पत्र लिखकर कड़ी चेतावनी दी है। पत्र में दावडी वासियों की समस्या अगले 8 दिन में नहीं सुलझने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा उग्र आंदोलन और आमरण उपोषण पर बैठने की चेतावनी दी है।

ManKiBaat बाद में, कभी दावड़ी वासियों की मन की बात भी तो कोई सुने

उल्लेखनीय है कि दावड़ी वासियों की पेयजल समस्या सुलझाने के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री और डोंबिवली से भाजपा विधायक रविंद्र चौहान भी विशेष रूप से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भी कल्याण मनपा अधिकारियों के साथ एम आई डी सी के अधिकारियों को दावड़ी वासियों की पेयजल समस्या जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया है।

भ्रष्ट मनपा अधिकारियों के कारण दावड़ी रोड वासी पिछले छ महीने से पानी को तरसे, पैसे खाकर रिजेंसी अनन्तम को बेच दिया पानी।

सूत्रों के अनुसार गत जनवरी माह के अंतिम रविवार को यानि ३० जनवरी को मंत्री रविंद्र चौहान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात आम लोगों के बीच बैठकर सुनने के कार्यक्रम के तहत दावडी गांव स्थित जालींधर पाटिल के निवास पर उपस्थित थे। वहां सैकड़ों की संख्या में जूटे स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को तो बहुत ध्यान से सुना।  लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही सब लोगों ने मंत्री रविंद्र चौहान के सामने दावडी गाव की पेयजल समस्या को जोर शोर से रखा।

डोंबिवली ग्रामीण में भीषण पेयजल संकट पर कल्याण मनपा और एमआईडीसी अधिकारियों में “तू चोर तू चोर” का खेल

दावड़ी वासियों ने मंत्री रविंद्र चौहान को वर्ष 2022 के मार्च महीने में यहां की ही पानी की समस्या के लिए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका पर निकाले गए विशाल मोर्चा का भी याद करवाया। जिसका नेतृत्व रविंद्र चौहान ने ही किया था और उस मोर्चे में दावडी गांव से भी हजारों नागरिक ने हिस्सा लिया था लेकिन उस मोर्चे के 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद दिन-ब-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है।

दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

स्थिति ऐसी बन गई है। यहा के ऊपरी क्षेत्र मे बने बिल्डिंगों मे महीनों से पानी आना बंद हो गया है। लोग निजी टैंकरों से निरंतर पानी मँगवाने पर मजबूर है। यहां से भारतीय जनता पार्टी से ही नगरसेवक रहे जालींधर पाटिल के घर में भी पानी की वही समस्या है ऐसे में दावरी वासियों ने अपनी समस्या सुलझाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

भीषण पेयजल समस्या झेल रहे दावडी वासियों का सयम का इम्तिहान ना ले प्रशासन – बद्री यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *