मुंबई में पहली बार जुटेगा अग्रवाल समाज: 31 जुलाई को 139वां राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन, भवन निर्माता महेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
भिवंडी। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के तत्वावधान में आगामी 31 जुलाई (शुक्रवार) को 139वें राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन भिवंडी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में होने जा रहा है। महाराष्ट्र में पहली बार आयोजित हो रहे इस स्तर के वृहद सम्मेलन को लेकर समाज और व्यापारिक वर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इससे पूर्व यह संस्था देश के 11 राज्यों के 138 प्रमुख शहरों में सफलता पूर्वक इस तरह के सम्मेलनों का संचालन कर चुकी है।
उद्योगपति महेश अग्रवाल खैरारी करेंगे शुभारंभ
सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे मुंबई के प्रसिद्ध भवन निर्माता महेश अग्रवाल खैरारी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
335 से अधिक प्रत्याशियों का पंजीयन, CA, डॉक्टर और इंजीनियर्स होंगे शामिल
कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि महाराष्ट्र के व्यावसायिक परिदृश्य में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन में अब तक 335 युवक-युवतियों का पंजीयन हो चुका है, जिनमें 105 युवतियां शामिल हैं।
सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और सफल उद्यमी युवक-युवतियां खुले मंच से अपना परिचय देंगे। इससे विभिन्न परिवारों को एक-दूसरे की पृष्ठभूमि समझने और योग्य जीवनसाथी का चयन करने में आसानी होगी।
मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों से उमड़ेगा समाज
इस आयोजन में मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, वर्ली, बोरीवली के अलावा उल्हासनगर, कल्याण, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर और अकोला सहित कई अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
महिला मंच संभालेगा परिचय की कमान
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन और विवाह योग्य प्रत्याशियों का परिचय कराने की जिम्मेदारी नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, साधना गोयल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, शैली अग्रवाल तथा दीप्ति बंसल का महिला मंच संभालेगा।
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में भाग लेने या पंजीकरण से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक परिवार कल्याण-भिवंडी क्षेत्र में अग्रवाल समाज कल्याण के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग 9819391151 एवं सचिव नितिन अग्रवाल 9821065215 से संपर्क कर सकते हैं।

