Political

अड. नवीन सिंह की कांग्रेस प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से एडवोकेट नवीन सिंह को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का “प्रदेश महासचिव” नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी संगठन में मजबूती और नए जोश लाने के तहत की गई है।

अपनी नियुक्ति के बाद अड. नवीन सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से महाराष्ट्र प्रभारी माननीय रमेश चेन्निथला जी, प्रदेशाध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन दादा सपकाळ जी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील साहब का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।”

गौरतलब है कि अड. नवीन सिंह कांग्रेस के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे पहले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में नामित नगरसेवक भी रह चुके हैं और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अड. सिंह की नियुक्ति से कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में कांग्रेस को नया ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके कार्यकाल से स्थानीय स्तर पर पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।