एकनाथ शिंदे की हुई शिवसेना और धनुष्य- वाण, केंद्रीय चुनाव आयोग का निर्णय
केन्द्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना पार्टी का नाम दिए जाने का आदेश दिया है। किसके साथ चुनाव आयोग ने शिंदे उसको शिवसेना पार्टी का चुनाव चिन्ह “धनुषवाण” भी निश्चित कर दिया है.
केंद्रीय चुनाव आयोग के इस निर्णय से जहां एक तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के राज्य भर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वही उद्धव ठाकरे गुट के नेतागण केंद्रीय चुनाव आयोग के इस निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं ठाकरे गुटक नेता नेता संजय राउत ने इस निर्णय को भी खोके से प्रभावित निर्णय करार दिया है।
चुनाव आयोग के अनुसार शिवसेना का मौजूदा संविधान अलोकतांत्रिक है। बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक मंडली के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त करना केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए निर्णय का मजाक उड़ाने जैसा है। इस तरह की पार्टी संरचनाएं विश्वास पैदा करने में विफल रहती हैं।
चुनाव आयोग में 2018 में संशोधित शिवसेना का संशोधित संविधान भारत के चुनाव आयोग को नहीं दिया गया। 1999 के पार्टी संविधान में लोकतांत्रिक मानदंडों को पेश करने के अधिनियम को संशोधनों ने रद्द कर दिया था, जिसे आयोग के आग्रह पर दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा लाया गया था।
आयोग के अनुसार शिवसेना के मूल संविधान के अलोकतांत्रिक मानदंड, जिन्हें 1999 में आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था, को गुप्त तरीके से वापस लाया गया, जिससे पार्टी एक जागीर के समान हो गई।

