मुंबई मनपा द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए मुंबई में छात्रावास
देवकी यादव
मुंबई में कामकाजी महिलाओं के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के प्रत्येक सर्कल में एक-एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसी क्रम में गोरेगांव के पहाड़ी इलाके में कामकाजी महिलाओं के लिए पहले छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। इस जगह पर 16 मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा।
Vande Bharat ट्रेन आज के आधुनिक भारत की गौरवशाली छवि हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इन सभी छात्रावासों के निर्माण के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने वर्ष 2023-24 के बजट में 21 करोड़ रुपये आवंटित किया हैं।
HDFC Dombivli : सिर्फ लिंक पर क्लिक और खाते से 2 लाख गायब, बैंक की भूमिका संदेहास्पद
जो महिलाएं मुंबई के बाहर के शहरों, राज्यो या विदेशों से रोजगार के लिए मुंबई आती हैं, उन्हें मुंबई में रहने के लिए जगह नहीं मिल पाती है या महंगा होने के कारण वे घर का किराया नहीं दे पाती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए ये छात्रावास बनाए जाएंगे।
——

