Latest

Mukhtar Ansari की बहू गिरफ्तार, बिना कानूनी प्रक्रिया के पत‍ि अब्‍बास से म‍िलने पहुंची जेल

उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के कुख्यात माफिया विधायक पुत्र अब्बास अंसारी से जिला जेल में बिना एंट्री के पत्नी को मिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जिला पुलिस ने अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ चित्रकूट जिला जेल के अधीक्षक अशोक सागर सहित सात जेल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक पुत्र अब्बास अंसारी विभिन्न आपराधिक मामलों में पिछले 2 महीने से यहां के चित्रकूट जिला जेल में बंद है। जिला प्रशासन को अब्बास अंसारी के पत्नी द्वारा जेल में बेरोकटक और बिना आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा किए अपने पति से मिलने की जानकारी मिली थी।

इसी आधार पर च‍ित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार की रात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के छापेमारी में यह बात सामने आई है। ‌पुलिस अधीक्षक इस मामले को लेकर दोपहर में प्रेस वार्ता करेंगे लेकिन बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी न‍िखत जिला जेल में अधीक्षक के कमरे में पाई गई थी।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत के पास से मोबाइल फोन, नकदी व आभूषण सहीत तमाम अवैध वस्तुएं जप्त की हैं। ‌

अब्बास अंसारी जिला जेल में लगभग दो माह से निरुद्ध है। इस दौरान कई बार उसकी पत्नी बिना एंट्री दर्ज कराएं मिल चुकी है। जिसकी भनक जिला प्रशासन को लगी थी जिसको लेकर शुक्रवार की रात डीएम और एसपी ने औचक निरीक्षण किया था।

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अब्बास अंसारी की पत्नी न‍िखत, जेल अधीक्षक अशोक सागर सहित सात जेल कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। साथ ही अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *