Hero के हर प्रोडक्ट सुविधाजनक हैं: रंजीव जीत सिंह
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। हीरो मोटर कार्प लिमिटेड के चीफ ग्रोथ आफिसर रंजीव जीत सिंह ने कहा कि हीरो के हर प्रोडक्ट अच्छे और सुविधाजनक हैं। ग्राहक निःसंकोच हीरो के प्रोडक्ट्स खरीदें।

गुरुवार को जोगेश्वरी ( पूर्व ) स्थित शंकरवाड़ी, वेस्टर्न एक्सप्रेस के पास ‘एबी मोटर्स शोरूम’ के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रंजीव जीत सिंह ने शोरूम का उद्घाटन कर कहा कि हमारे लिए आज का दिन बहुत अच्छा है,जो यहां शोरूम का उद्घाटन कर हीरो की नई स्कूटर 110 सीसी जूम प्रोडक्ट की लांचिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राहक निःसंकोच होकर हीरो के प्रोडक्ट्स खरीदें। हीरो के हर प्रोडक्ट दिन हो या रात हर समय बसुविधा जनक साबित होंगे। हीरो की सवारी अच्छे माइलेज के साथ पहाड़ पर भी आरामदेह है।
रंजीव जीत सिंह ने कहा कि हीरो के प्रोडक्ट ग्राहकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं और इसके भविष्य बहुत उज्जवल हैं।
इस अवसर पर डॉ. रमाशंकर भारती, अंकित भारती, डॉ. रामनारायन पासी, हीरालाल पासी, पूर्व बैंक अधिकारी दीपक सरोज, उमेश पासी, सत्यदेव राम, रवींद्र पासी, श्रीकांत पासी, श्रीदेवी पासी, संजय कुमार सरोज, एलएनटी फाइनेंस के रीजनल मैनेजर धर्मेश कुमार कुहाड़, एरिया मैनेजर सिब्बाराम, विजय यादव, स्थानीय शिवसेना शाखा प्रमुख बाला सावंत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

