भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल भिवंडी में
मुंबई, दि. 12
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कल भिवंडी में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है।भाजपा प्रदेश प्रभारी सी.टी. रवि, संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले आदि बैठक का मार्गदर्शन करेंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के सभी विधायक-खासदार, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य चुनाव अधिकारी, जिलाध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश संचालन समिति के सदस्य आदि शामिल होंगे।