Crime

Bhiwandi : शिक्षा पेशा शर्मसार, नौकरी बचाने अवैध संबंध बनाओ, शिक्षक का सहयोगी शिक्षका पर दवाव

भिवंडी मे शिक्षक पेशे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्कूल के एक शिक्षक ने उसी स्कूल की पीड़िता शिक्षका को धमकी दी कि अगर तुमने मुझे शारीरिक सुख नहीं दिया तो मैं तुम्हें नौकरी से निकाल दूंगा. इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने शनिवार को यहा के निजामपुरा थाने में छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक का नाम नबील अब्दुल हमीद मोमिन (42) बताया गया है. 46 वर्षीय पीड़िता भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. इसी स्कूल में आरोपी शिक्षक क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) के प्रधान के पद पर कार्यरत है. उसकि पिछले एक साल से पीड़िता पर बुरी नजर थी. और वह बार-बार पीड़िता शिक्षिका के करीब जाने की कोशिश करता रहा।

पीड़िता के शिकायत के शिकायत के अनुसार गत 18 मार्च 2023 को सुबह 11.30 बजे पीड़िता शिक्षिका को स्कूल के शौचालय जाते देख आरोपी शिक्षिक भी उसी समय महिला शौचालय में घुस गया. और उसने अभद्र व्यवहार किया और पीड़िता से शारीरिक सुख की मांग की।

लेकिन अचानक हुई इस घटना से पीड़ित शिक्षक को गुस्सा आ गया और उसने आरोपी शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि मेरे उच्चाधिकारियों और नेताओं से अच्छे संबंध हैं. मैं तुम्हें नौकरी से निकलवा सकता हूँ।

साथ ही उसने जो हुआ उसके बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं इस घटना के बाद आरोपी शिक्षक ने अन्य शिक्षकों को पीड़ित शिक्षका के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया. और लगातार आरोपी शिक्षक पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जो दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा था.

इससे तंग आकर पीड़ित शिक्षिका ने आखिरकार आरोपित शिक्षिका के खिलाफ नगर निगम के शिक्षा विभाग के उपायुक्त को लिखित शिकायत दी. शिक्षा विभाग के उपायुक्त ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का निर्देश पीडिता को दिया.

तत्पश्चात पीड़िता की शिकायत पर निजामपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया; हालांकि निजामपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने अभी तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है और उसकी तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *