Latest

डोंबिवली एमआईडीसी में फिर जला कामगार

डोंबिवली एमआईडीसी में कामगारों के जलने दुर्घटनाग्रस्त होने और मरने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। अभी हाल ही में महज 15 दिन पहले डोंबिवली एमआईडीसी के फेज वन के जय इंडस्ट्री कपडा प्रोसेसिंग कंपनी ने चिमनी के खराबी के कारण 6 कामगार बुरी तरह जल गए थे।

वही बुधवार देर रात को डोंबिवली एमआईडीसी के जिमटैक्स ग्रुप की नामचीन कंपनी विंट्री टेक्सटाइल में जेट मशीन पर एक कामगार बुरी तरह से जल गया है। कपनी प्रबंधन जहा इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश कर रहा है वही स्थानीय संबंधित सरकारी तंत्र इस मामले को नजरंदाज कर रहा है।

घटना के १६ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जहा इस मामले की स्थानीय मानपाड़ा पुलिस स्टेशन को सूचना नही है वही औद्योगिक सुरक्षा विभाग और सहायक आयुक्त कार्यालय कल्याण के अधिकारियों ने भी इस घटना से अंभिज्ञता जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंबिवली एमआईडीसी के खंबलपाड़ा रोड पर लगभग दो-तीन एकड़ में फैले कंपनी विंट्री टेक्सटाइल कंपनी में कपड़ा प्रोसेसिंग का काम बड़े पैमाने पर होता है ।
इसी कंपनी में जेट मशीन पर सतीश यादव नामक 24 वर्षीय कामगार काम करता है।
और सतीश का ही बुधवार रात को इस कंपनी के जेट मशीन पर काम करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है

कंपनी सूत्रों के अनुसार जेट मशीन 5 से 10 मीटर लंबा होता है और इस पर उबलते हुए पानी और कास्टिक सोडा से सौ सौ मीटर कपड़े के ताखे को धूलाई किया जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कामगार सतीश इसी मशीन पर कार्यरत था और मशीन में कपड़े का छेड़ा फस जाने पर सतीश उसे निकालने गया और उसी कपड़े के छेड़े को निकालने के दौरान कास्टिक सोडा मिला हुआ गरम पानी उसके दाहिने तरफ के शरीर पर गिर गया और जिससे उसका दाहिना गाल से लेकर पाव तक जल गया है। कंपनी प्रबंधन उसे डोंबिवली के ठाकुर अस्पताल में एडमिट करवाया है।

यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि इस कंपनी में कामगारों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के इंतजाम नहीं किए गए हैं और इस कंपनी में निरंतर दुर्घटना होती रहती है इसी कंपनी में साल भर पहले भी दिलीप राम नामक कामगार भी इसी मशीन पर बुरी तरह से जल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *