FEATURED

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे):

सेवा ही हमारा धर्म है” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा समाज के वंचित और निराश्रित बच्चों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था द्वारा आगामी 18 जुलाई 2026, शनिवार को एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पारस बाल भवन’ के लगभग 50 वंचित एवं निराश्रित बच्चों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री और पौष्टिक नाश्ते का वितरण किया जाएगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज में एकजुटता का संदेश देना है।

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को, 

कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक: 18 जुलाई 2026, शनिवार

समय: प्रातः 10:30 बजे

स्थान: पारस बाल भवन, जिला परिषद स्कूल के पास, म्हसकल, टिटवाला (पूर्व), ता. कल्याण, जि. ठाणे।

सहयोग की अपील:

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) के पदाधिकारियों ने समाज के सभी प्रबुद्ध और सेवाभावी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संस्था ने एक विनम्र अनुरोध जारी करते हुए कहा है कि सभी लोग समय पर उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें और इस सेवा कार्य को सफल बनाएं।

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

संपर्क सूत्र:

कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए अग्रवाल समाज कल्याण के निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:

अध्यक्ष अनिल गर्ग: 9819391151

सचिव नितिन अग्रवाल: 9821065215

कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल: 9969409878

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी