Crime

जिलेटिन की छड़ में विस्फोट होने से एक युवक की मौत

बि. के सिंह

भिवंडी : मुंबई- नासिक हाइवे पर कौशांबी के पास जिलेटिन की छड़ में विस्फोट होने के कारण कल्पेश देसले (23) नामक एक युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है। पड़घा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर एटीएस सहित फॉरेंसिक टीम पहुंच गई थी।

पुलिस के अनुसार मृतक कल्पेश देसले वाशिंद के पास स्थित दहागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार के जीविकोपार्जन के लिए वह बेल्डिंग करने का काम करता था। जिसके जेब में हमेशा जिलेटिन की छड़ रहती थी। दो मई को उसकी लाश मुंबई-नासिक हाइवे पर कौशांबी गांव के पास एक खेत में क्षतविक्षत अवस्था में पाई गई थी।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पड़घा पुलिस ने इसकी जानकारी विस्फोट जांच समिति,श्वान पथक, एटीएस एवं ग्रामीण क्राइम ब्रांच की पुलिस को दे दिया है। सभी एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के लिए कुछ सेंपल जमा कर लिया है।

पड़घा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक मछली पकड़ने का काम करता था। जिसके लिए वह जिलेटिन की छड़ का विस्फोट करता था। उसके पास से जिलेटिन की छड़ बरामद हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान जिलेटीन की छड़ में विस्फोट होने से उसकी मौत हुई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *