Crime

सोशल मिड़िया पर नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने वाला “मोहसीन” पुलिस की गिरफ्त में

सोशल मीडिया से लड़कियां रहें सावधान

प्रेम चौबे 

वसई ; फेसबुक, इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की महिला की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनसे शुरुवात में दोस्ती करने, फिर चैट करने और फिर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के अनेक मामले सामने आए हैं। मीरा रोड पुलिस एवम सायबर सेल ने ऐसे ही मामले का खुलासा किया है जिसमे संबंधित महिला ने अपने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देने वाला गिरोह के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई है,

इसी मामले में साइबर क्राइम सेल ने एक शख्स को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जिसने मीरा रोड में 12 साल की नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर बहला-फुसलाकर पहले अपने झांसे में ले लिया फिर उसे धमकाया था।

इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आमजन से यह अपील की है कि लड़कियों और महिलाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधान रहना चाहिए।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मीरा रोड निवासी तौफीक मोनिस खान (21) के रूप में हुई है,उसने पहले एक 12 साल की लड़की को इंस्टाग्राम आईडी पर एक अनजान लड़की के नाम से मैसेज भेजकर दोस्ती की। फिर उसी आईडी पर उसके साथ अश्लील चैट करने लगा।

वहीं, लड़की को जबरदस्ती अपनी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के लिए मजबूर किया और उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर आमंत्रित किया।फिर उसे बार-बार ऐसी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए कहा गया और ऐसा नहीं करने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

लड़की ने घबराकर घर पर बताया तो उसने तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद साइबर क्राइम सेल की पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठों के मार्गदर्शन में जांच की,जब उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी के कबूलनामे के बाद काशी-मीरा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त- विजयकांत सागर* :
अगर किसी लड़की,महिला के साथ इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसी कोई घटना हुई है या हो रही है, तो वे तुरंत अपनी शिकायत निकटतम पुलिस स्टेशन मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट, साइबर क्राइम सेल www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *