उत्तर प्रदेश में, सपाई भी चलने लगे है, योगी बाबा की राह पर।
वाराणसी में सपा समर्थक दुकानदार ने अपनी चाय और लस्सी की दुकान का नामकरण करते हुए बुलडोजर बाबा टी स्टाल एवं गौशाला लस्सी भंडार रख लिया है।
दुकानदार का साफतौर से कहना है कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन इस बात को बखूबी जानता है कि बाबा योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
इसलिए महाराज जी से प्रभावित होकर मैंने इस मर्तबा विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दिया है।
वाराणसी के बड़ा लालपुर नटिनियादाई इलाके में रामसूरत यादव चाय, लस्सी, दूध दही, पनीर, रबड़ी और मलाई की दुकान चलाते हैं।
दुकान खोले हुए रामसूरत यादव को 2 वर्ष से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिल अभी तक रामसूरत ने अपनी दुकान का नामकरण नहीं किया था।
विधानसभा के लिये हुए चुनाव के बाद जब एक बार फिर से राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो रामसूरत यादव ने अपनी दुकान का नामकरण करते हुए बुलडोजर बाबा टी स्टाल एवं गौशाला लस्सी भंडार रख दिया है।

