मध्य रेलवे सीएमडी द्वारा रेल मंत्रालय के निर्देश की अवहेलना ,कल्याण रेलवे अस्पताल से डाक्टर का जबरन तबादला
गत 22 जून को जीएम पी.एन.एम. में सहायक महाप्रबंधक दादा भोई ने सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मांग पर कल्याण मंडल रेलवे कार्यालय से फिजीशियन डॉक्टर सतीश का तबादला 2 महीने के लिए रोके जाने का आश्वासन दिया था ।
यह भी पढे – रेलवे मंत्रालय के हस्तक्षेप के बावजूद मध्य रेलवे प्रशासन का गैर- जिम्मेदाराना रवैया
इस मामले में केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने “मुंबई आसपास” की खबर पर मध्य रेलवे महाप्रबंधक और मंडल रेलवे प्रबंधक को कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों के तबादले पर यथाशीघ्र उचित निर्णय लेने का की सलाह दी थी.
यह भी पढे – कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल की बदहाली पर रेल मंत्रालय ने किया हस्तक्षेप, स्थिति सुधरने के आसार
इन सबके बावजूद गत शनिवार को मध्य रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक ने केंद्रीय रेलवे मंत्रालय और मध्य रेलवे महाप्रबंधक पी.एन.एम. के आदेशों को ताक पर रखते हुए कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डॉ. सतीश को आनन-फानन में सोलापुर रेलवे अस्पताल के लिए स्थानांतरण कर दिया।
यह भी पढे – कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल में सुबह के सिफ्ट में डाक्टर नही, मरीज बेहाल
मध्य रेलवे सीएमडी के इस मनमानी से स्थानीय मरीजों के साथ सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ भी आश्चर्यचकित है।
मध्य रेलवे मजदूर संघ के मुंबई मंडल के अध्यक्ष विवेक सिसोदिया के अनुसार कल्याण रेलवे मंडल अस्पताल में कल्याण व दूर दराज में रहने वाले हजारों की संख्या में रेलवे कर्मचारी यहां अपने व अपने परिजनों का इलाज करवाने के लिए आते हैं।
यह भी पढे –मुबंई मंडल रेल्वे अस्पताल मे नही सुलझा डॉक्टरो के स्थांतरण का मामला, रेल कर्मियों मे रोष
इस अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों की भारी कमी है सुबह के शिफ्ट में दो फिजिशियन डॉक्टर पहले उपस्थित थे। जो वहा आने वाले सैकड़ों मरीजों के लिए कम ही पड़ते थे।
अब इन्ही दो फिजिशियन में से कार्यरत एक डॉ सतीश के तबादले से इस अस्पताल में सुबह आने वाले मरीज को यहां-वहां भटकना पड़ रहा है ।
इस अस्पताल में पहले ही डॉक्टर की कमी दूसरा डॉक्टर सतीष के तबदले में किसी षडयंत्र की बू आ रही है
और यह सोची समझी साजिश की शुरुआत लगती है,लोगो ने दबी जबान से आक्षंका वयक्त की कुछ समय बाद कल्याण के मुख्य स्वास्थ्य अधिक्षक (फिजियशन) सेवानिवृत्त हो रहे है उनको यही पदस्थ करने की योजना के तहत यह कार्य तो नही हो रहा?
यह स्थिति गत 3 दिनों से ज्यादा बदतर बन गई है वहां से मरीज रेलवे कर्मियों की लगातार शिकायतें मिल रही है
यह भी पढे – कल्याण मंडल रेलवे चिकित्सालय से तज्ञ डॉक्टरो का तबादला, अस्पताल बंद करने की साजिश।
सीआरएमएस प्रमुख विवेक सिसोदिया के अनुसार मध्य रेलवे सीएमडी का यह मनमानी अशोभनीय है उन्हें कम से कम रेलवे मंत्रालय और महाप्रबंधक बीएनएम के निर्देशों का को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए थे।
उन्होंने इस बाबत जल्द ही सीधे जीएम और डीआरएम से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
यह भी पढे – कुर्ला मे चार मंजली इमारत गिरी, २२ लोगों के फसे होने क आशंका, १० को फायर कर्मियों ने बचाया

