Latest

उदयपुर में टेलर की निर्मम हत्या शर्मनाक, मुस्लिम बुद्धजीवी कड़ा विरोध दर्ज करें – जमशिद खान

राजस्थान के उदयपूर के बीच बाजार में एक दर्जी की सिर्फ इसीलिए निर्मम हत्या कर दी गई क्योंकि वह दर्जी पूर्व भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा का सोशल मीडिया पर समर्थक बताया जा रहा है।

आरोपी हत्यारों ने जघन्य हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे लोग इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसका कारण उक्त दर्जी कन्हैया लाल के नूपुर शर्मा के समर्थक होने का पक्ष रख रहे हैं।

हत्या एक विशेष धर्म के लोगों द्वारा किए जाने और और हत्या की जिम्मेदारी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने से पूरे देश में तनाव का माहौल बनता जा रहा है।

इसी घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष जमशीद खान ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए इस क्रूरतम हत्या की कड़ी निंदा की है।

जमशीद खान के अनुसार यह जघन्य हत्याकांड पूरी मुस्लिम कौम को शर्मिंदा करने वाला है। और जो लोग मोहम्मद पैगंबर को प्यार करते हैं उनकी इबादत करते हैं वे लोग इस घटना का कभी समर्थन नहीं कर सकते।

जमशेद खान के अनुसार ऐसी घटनाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश भर में सबका साथ सबका विकास अभियान में रुकावट पैदा करते हैं।

भाजपा नेता जमशीद खान के अनुसार नूपुर शर्मा के मामले में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शुरुआत से ही सतर्कता बरते हुए कोई लापरवाही नहीं की,और उसे प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

देशभर के अनेक पुलिस स्टेशनों में नूपुर शर्मा के विरोध में केस भी दर्ज किए गए है। कानून अपना काम कर रहा है और देश के सभी नागरिकों को संविधान पर अपना भरोसा रखना चाहिए।

ऐसी घटनाओं से दोनो समाज में अविश्वास का वातावरण बनता है। जोकि देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है।

उन्होंने अपने समाज के बुद्धिजीवियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए ऐसी देश बाटने वाली घटनाओं का कड़ा विरोध दर्ज करने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *