LatestPolitical

रमाकांत उपाध्याय ने फिर उठाया उत्तर भारतीय समाज कल्याण परिषद का मुद्दा !

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
कल्याण – उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता रमाकांत उपाध्याय ने फिर एक बार उत्तर भारतीय समाज कल्याण परिषद में हुए कथित घोटाले का मुद्दा उठाकर एक बार फिर राजनीती गरमा दी है।
जय दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रिय जनकल्याण परिषद की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कल्याण के पहले उत्तर भारतीय नगरसेवक रमाकांत उपाध्याय ने उत्तर भारतीय समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष रह चुके विजय नारायण पंडित को लगभग समझाते हुए कहा कि परिषद जैसा हाल इस नयी संस्था का ना हो इसलिए नवयुवकों के काम में व्यवधान ना पैदा करें।
रमाकांत उपाध्याय कार्यक्रम में काफी नाराज़ नज़र आए। बता दें कि कल्याण में बरसों पहले उत्तर भारतीय समाज कल्याण परिषद की स्थापना की गई थी। इसके बाद उत्तर भारतीय भवन भी बनाया गया। मगर आज भवन की हालत जररजर हो चुकी है और समाज का एक बड़ा तबका भवन की हालत के लिए विजय नारायण पंडित को ही ज़िम्मेदार मानता है। अब बरसों बाद परिषद का मुद्दा सार्वजनिक रूप से उठाकर रमाकांत उपाध्याय ने उत्तर भारतीय समाज में फिर एक बार चर्चा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *