Latest

कुर्ला मे चार मंजली इमारत गिरी, २२ लोगों के फसे होने क आशंका, १० को फायर कर्मियों ने बचाया

मुंबई के कुर्ला मे सोमवार देर रात  एक चार मंजिला इमारत ढहने से 20-22 लोगों के फसे होने कि आशंका जताई जा रही है दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया  कि १२ लोगों अभीतक बचाया गया है और 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

फायर बिग्रेड के अधिकारी के अनुसार यह घटना  कुर्ला की नाइक नगर सोसाइटी में स्थित चार मंजिला आवासीय भवन का  एक हिस्सा  आधी रात के आसपास ढह गया।

घायलों को घाटकोपर और सायन के सिवल अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है और मलबे मे दबे लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

फायर बिग्रेड के अधिकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर जब दमकल कर्मियों घटनास्थल पर आए  तो

करीब 20-22 लोग मलबे में दबे हुए थे।

इस घटना मे दो बचाव वैन और दमकल के अन्य उपकरणों के अलावा करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *