Crime

अकेले देख गर्भवती महिला से किया गैंगरेप, आरोपी फरार

पलवल में घर से भैंस की तलाश करने गई गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पलवल की महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब साढे 10 बजे महिला अपनी भैंस की तलाश करने के लिए गांव में गई थी. जब वह घर से बाहर निकली तो तीन नकाबपोश युवकों ने उसे दबोच लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के एक माह तक महिला डर, सहमी होने के कारण रेप करने वालों की पहचान परिजनों को नहीं बता सकी. घटना के एक माह बाद पीड़िता ने मुख्य आरोपी की पहचान बताई है और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच की, जिसमें वह तीन माह की गर्भवती पाई गई.

मेडिकल जांच के बाद पीड़िता को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पति ने बताया कि गत तीन अक्तूबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी. उसी दिन रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बाथरूम करने के लिए उठी तो उसने देखा कि उसकी भैंस गायब है. पीड़िता भैंस की तलाश करते हुए घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे आ गई. यहां पर तीन व्यक्ति खड़े हुए थे, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे.पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी बदमाश उसकी पत्नी को खेतों में ले गये, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का शोर सुनकर उसके ससुर मौके पर आ गए, जिन्हें देख तीनों व्यक्ति भागने लगे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शमशाद व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *