मुंबई के मशहूर बिल्डर हीरानंदानी से 50 लाख रुपए हफ्ता मांगने के आरोप में भाजपाई गिरफ्तार
ठाणे हफ्ता विरोधी पथक के प्रमुख प्रदीप शर्मा की टीम ने ठाणे मनपा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक रहे और अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुधीर बर्गे को मुंबई के मशहूर बिल्डर हीरानंदानी से 50 लाख रुपए हफ्ता मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है भवन निर्माता हीरानंदानी ने इस बाबत थाने के कापुर बावड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी इसी आधार पर जांच के बाद ठाणे हफ्ता विरोधी पथक ने यह गिरफ्तारी की है
हफ्ता विरोधी पथक सूत्रों के अनुसार इस मामले में जांच जारी है और अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की संभावना है ज्ञात हो कि इससे पहले ठाणे हफ्ता विरोधी पथक ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकाल कर भवन निर्माताओं को ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम शौकत मुलानी और आरिफ इराकी है पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने वेलकम टू थाने नाम से एक ग्रुप बनाया था जो कि उनका कोड वर्ड भी था और वे लोग इसी के तहत शहर के नामचीन व्यावसायिक और भवन निर्माताओं को से हफ्ता वसूली करते थे

