फिर सफाई करने नाले में उतरे सफाईकर्मी के साथ ५ की मौत,घटना कल्याण की,दो नागरिक और दो फायरबिग्रेड कर्मी भी
हफ्ता भर पहले डोंबिवली के खंबलपाड़ा स्थित ऐसे ही रासायनिक नाले में सफाई करने उतरे 3 सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी इस दुखद घटना के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई सतर्कता बरतने की नहीं सोची और इसके दुष्परिणाम जल्द ही सामने आ गए और आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे कल्याण पूर्व के नेतिवली लोक ग्राम के पास के एक कुए में सफाई के लिए उतरे एक कामगार के साथ दो आम नागरिक और दो अग्निशामक दल के कर्मचारियों की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण पुर्व के नेतिवली लोकग्राम के पास स्थित केमिकल मिश्रित कुए की सफाई करने के लिए एक सफाई कर्मचारी उतरा था बहुत देर तक वापस नहीं आने के कारण आसपास के दो नागरिक उसे देखने के लिए कुए में उतरे, कुएं में उतरने के थोड़ी देर में जब वे दोनो भी वापस नहीं आए तो आसपास के लोगों ने कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी
अग्निशमन दल के दो कर्मचारीचारी आते ही कुएं में उतरे जिनका भी कोई पता नहीं चला है इसके बाद सतर्कता बरतते हुए अग्निशमन दल कर्मी द्वारा सर्व सुविधा युक्त अग्निशामक कर्मचारियों को कुए में उतारा गया जिसके बाद पहले उतरे पांच लोगों के मृत होने और उनकी डेड बॉडी का पता चला और उन्हें बाहर निकाला गया अग्निशमन दल के कर्मचारियों की मदद के लिए एन डी आर एफ और टी डी आर ऍफ़ की टीम को भी वह बुलाया गया.मृतकों में अग्निशमन दल के जवानो का नाम अनंत शेलार, प्रमोद वाकचोरे, जबकि मदद करने उतरे दो मृत नागरिको का नाम मुन्ना गोसावी आणि राहुल गोसावी है जबकि सफाई मजदूर के नाम का पता नहीं चल पाया है.
उल्लेखनीय है कि हफ्ता भर पहले ही डोम्बिवली पूर्व के ख्म्बालपाडा स्थित एक नाले के चेंबर में गए तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई थी इसके बावजूद स्थानीय कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका प्रशासन ने कोई सावधानी बरतने की नही सोची और संबंधित सफाई ठेकेदारों को भी कोई सख्त हिदायत नहीं दी और फिर इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हो गई दो-चार दिन में यह घटना भी पुरानी हो जाएगी लेकिन इस घटना जैसी घटना दोबारा नहीं हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए सख्त होना जरूरी है

