National

कौन सी बहू सुंदर, उम्र किसकी कम? उठाकर ले जाते और रेप करते है TMC के गुंडे, स्मृति ईरानी का ममता सरकार पर गंभीर आरोप

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोग घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की कौन सी बहू सुंदर है? उम्र में कौन कम है? जिन औरतों को आइडेंटिफाई किया जाता उनके पतियों से कहा जाता कि तुम इनके पति हो सकते हो लेकिन अब तुम्हारा इन पर कोई अधिकार नहीं है।

औरतों को उठाकर ले जाते और रात दर रात जब तक टीएमसी के गुंडों का मन नहीं भरता तब तक उनको रिहा नहीं किया जाता था। इसके लिए खासतौर पर टीएमसी के गुंडे हिंदू परिवारों को टारगेट करते थे।…

बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह आरोप लगाए। स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने बांग्ला में अपनी व्यथा को मीडिया के सामने रखा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कुछ महिलाओं की ओर से सामने आकर मीडिया को अपनी व्यथा बताने का जिक्र करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि पश्चिम बंगाल में कब तक टीएमसी की राज्य प्रायोजित हिंसा से हिंदुओं की बलि चढ़ती रहेगी और हिंदू महिलाओं का बलात्कार होता रहेगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह शेख शाहजहां वहीं है, जिसके गुंडों ने ईडी अधिकारियों का घेराव कर उन पर ईंट-पत्थर फेंककर उन्हें घायल कर दिया था।

टीएमसी सुप्रीमो पर बड़ा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ईरानी ने आगे कहा कि ममता बंदोपाध्याय (ममता बनर्जी) ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए एससी, एसटी, मछुआरों और कृषक समुदायों की महिलाओं की गरिमा का सौदा किया है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि हिंदू नरसंहार पर सौदा कर ममता अपनी सत्ता का साम्राज्य चला रही हैं। घर-घर जाकर ममता के गुंडे हिंदू परिवार की छोटी उम्र की बहुओं को उठाकर उनका बलात्कार कर रहे हैं और ममता उस पर चुप्पी साधे हुए हैं। ममता बंदोपाध्याय बताएं कि शेख शाहजहां कहां हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *