Latest

आपसी रंजिश के कारण कल्याण पूर्व में हुई विपिन दुबे की हत्या

कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका स्थित राज अपार्टमेंट में आपसी रंजिश में आरोपी द्वारा अपने परिचित की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका स्थित राज अपार्टमेंट के जरी मरी लाइट दुकान के ऊपर पहले माले पर आरोपी राजेश्वर पांडे रहता है।  कुछ आपसी रंजिश के कारण कल शुक्रवार को उसने अपने परिचित विपिन दुबे को अपने घर पर बुलाया।

घर बुलाकर उसे दारू और मटन की पार्टी दी, इसके बाद उसने बिपिन की हत्या कर दी। उक्त आशय की आशंका यहां के कोलसेवाडी पुलिस ने व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *