उप विभाग प्रमुख बनाये गये विनोद साहनी, कार्यकर्ताओ ने मनायी खुशीयाँ
प्रेम चौबे
नालासोपारा शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के मोरेगांव (नालासोपारा) उप विभाग प्रमुख पद पर विनोद साहनी नियुक्त किए गये हैं, बता दे कि विगत कई वर्षों से शिवसैनिक रहे विनोद साहनी हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को अपना प्रेरणास्थान व उनके आदर्शो को अपना कर्तव्य मानने हुए समाजसेवा करने वाले साहनी पहले उपशाखाप्रमुख पद पर रह चुके है।
क्षेत्र मे उनकी सक्रिय समाजसेवा और जनसेवा के सराहनीय कार्यो के लिए स्थानीय लोगों मे उनकी लोकप्रियता काफी चर्चित रही हैं।
रेल यात्रियों की शिकायतों को दबाने के लिए ही सक्रिय है रेल मंत्रालय का टि्वटर हैंडल @RailwaySeva
उनके द्वारा किए गये समाजसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से शिवसेना शिंदे गुट के पालघर जिला प्रमुख निलेश तेंडोलकर द्वारा सुदेश चौधरी, अजीत खांबे,प्रशांत टेलर की उपस्थिति मे प्रगतिनगर – मोरेगांव क्षेत्र के उप विभाग प्रमुख पद की घोषणा की तथा नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर मिड़िया से बात करते हुए विनोद साहनी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ,पालघर संपर्क प्रमुख रविंद्र फाटक, सांसद राजेंद्र गावित, नविन भाई दूबे सहित सभी शिवसेना के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिवसेना शिंदे गुट ने जो दायित्व मुझे सौंपा हैं, मै उनके विश्वास पर खरा उतरने के साथ हमेशा पूरी निष्ठा से अपने पक्ष का कार्य करूंगा तथा हर वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ.
शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ ED In Action
इस अवसर युवा शाखा अधिकारी पद पर अभिषेक मिश्रा, उप शाखा प्रमुख पर पर अनुज सिंह, महिला शाखा संघटक हिरामणी सिंह,महिला शाखा अधिकारी अनीता यादव, व महिला शाखा संघटक सिध्दी ठसाल,प्रगतिनगर से महिला शाखा अधिकारी पद पर पिंकी तिवारी को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।

