Social

अग्रवाल समाज कल्याण ने नवबर्ष के अवसर पर कार्यक्रम।

विगत दिनो अग्रवाल समाज कल्याण ने नवबर्ष के अवसर पर अपना पहला कार्यक्रम टिटवाला स्थित गुरुकुल आश्रम मे रहने वाले बच्चों के साथ मनाया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित मध्य रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रकाश कनोजिया जी ने समाज द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुये आगे भी ऐसे कार्य करने के लिये प्रेरित किया।

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि समाज ने अपना साल का पहला कार्यक्रम आश्रम में जरूरत मंदो के बीच मे मनाना निशचय किया।कार्यक्रम का संचालन आत्मा राम डिडवानिया ने किया,एवं उपस्थित लोगो का आभार रजनीश अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे तुलसी राम बसंल,अनिल बसंल,राजीव गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, महेश टिवड़ेवाल,प्रवीण केडिया, आशिश गर्ग, शिवाशं गुप्ता डी बी रमन, ओकंर गोसावी का सहयोग सराहनीय रहा,उक्त अवसर पर जरूरत मंद बच्चों को जरूरत के समान के अलावा गायो के चारे की भी व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *