मुंबई में १३ गांजा तस्कर गिरफ्तार,३६ लाख के नशीले पदार्थ भी बरामद.
मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से मुंबई के 6 अलग-अलग स्कूल और कॉलेज परिसर में नशीले पदार्थों की तस्करी करनवाले गिरोह के १३ लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 लाख 94 हजार 500 रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किया है। कुल 6 जगहों पर की गई कार्रवाई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 8 पुरुष और 5महिला तस्कार शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांदिवली परिसर में एंटी नारकोटिक्स सेल को मिली गुप्त सुचना के आधार पर की गयी कारवाई में आरोपी लक्ष्मी भास्कर ओलांडास (40) के पास से कुल 30 किलो गांजा बरामद किया है।इसके साथ संपूर्ण गांधी मिस्त्री(40) से 25 किलो गांजा जप्त किया गया और भरत विजय शाह(39)को 15 किलो गांजा बरामद किया गया है।

