नवयुवक लोकसेवा प्रतिष्ठान (रजि.मुंबई) एन.जी.ओ.की चिकित्सक टीम द्वारा बाढ़ग्रस्तो की मदद
प्रेम चौबे
नवयुवक लोकसेवा प्रतिष्ठान (रजि.मुंबई) एन.जी.ओ.की टीम ने महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों मे से एक कोल्हापुर जाकर बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात की. नवयुवक लोकसेवा प्रतिष्ठान संस्था की टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. मयंक सुनील सिंह, डॉ. विमलकांत यादव, डॉ.अशोक प्रजापति, डॉ .शुभम द्विवेदी,डॉ .प्रशांत सुनील सिंह, डॉ. मोहित दुबे की अगुवाई मे बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात कर उनमें जीवनावश्यक वस्तु वितरित की गई,
ये भी पढ़े – अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद कर रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल
और पानी में फंसे होने के कारण उनके स्वास्थ्य हेतू दवाईयां और भविष्य में महामारी न फैले इसके उपाय और बचाव के लिए उपयुक्त जानकारी दी गयी। कोल्हापुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाँ.योगेश सालीसर ने मुंबई से आये डाँक्टरों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है की इस समय महाराष्ट्र भीषण बाढ़ के चपेट मे हैं और ऐसे भीषण परिस्थितियों मे एक,एक कैंप में हजारों लोग अपने समय काट रहे है। जहां रहने और खान पान की भी समुचित व्यस्था नहीं हैं।ऐसे हालात में बाढ़ग्रस्त इलाकों में नवयुवक लोकसेवा प्रतिष्ठान की टीम अपने सहकार्य के साथ समर्पित हैं। संस्था अध्यक्ष डाँ.मयंक सुनील सिंह ने बताया की हमारी टीम सदैव किसी भी आपदा मे हमेशा ऐसे तत्पर रहती हैं। जो की हमारा (डाँक्टरों) दायित्व भी हैं।
ये भी पढ़े – समाज वंचित दीदिओं ने बाढ़ पीड़ितो कों दी आर्थिक मदत

