मोहित भारतीय बने भाजपा मुंबई के महासचिव, शुभचिंतकों में खुशी की लहर
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। इस साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के खास मोहित भारतीय को भाजपा, मुंबई का महासचिव नियुक्त किया। यह नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ जनों की सलाह पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने की। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहित भारतीय ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।
ये भी पढ़े – मोहित भारतीय बने भाजपा मुंबई के महासचिव, शुभचिंतकों में खुशी की लहर
मोहित भारतीय की नियुक्ति पर तेजिंदर सिंह तिवाना,निखिल व्यास, वेदांत लालवानी, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य जैन, सिद्धार्थ शर्मा, आशीष शेलास्कर, अनिल गुरव, संदीप यादव, तहवेस शेख, विक्रम राजपूत, दीपक सावंत, शांतनुव अगस्ती, अनिरुद्ध गुरव, नीरज उभारे, विकास सिंह गौर, राजन सिंह, चिंतन ठक्कर, अमर शाह, आसिफ शेख, विशाल कांबले, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष सुनील यादव, उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, महेंद्र सिंह गोसाईं, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष रविशंकर दुबे, प्रमोद मिश्रा, अजय शुक्ला, मुकेश यादव, अजित सिंह, राकेश दिवाकर, राजेंद्र मिश्रा, राजकुमार पांडेय, कमल यादव, अवधेश सिंह, जेपी दुबे, मनमोहन मिश्रा, चिंतामणि यादव, सरिता दुबे, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, संजीव सिंह, राहुल, घनश्याम यादव, घनश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
ये भी पढ़े – वर्सोवा में मोहित भारतीय की अगुवाई में विशाल बाइक रैली
श्री मोहित भारतीय को भारतीय जनता पार्टी मुंबई महानगर के महामंत्री पद पर नियुक्त किया जाता है I नए पद की आपको हार्दिक बधाई और आप से आशा है कि आप पार्टी के प्रचार प्रसार और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए पूरी श्रद्धा से प्रतिबद्ध रहेंगे I pic.twitter.com/SXJRe2E5Gy
— BJP MUMBAI (@bjp4mumbai_) August 16, 2019