Social

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

“मानव सेवा ही माधव सेवा है” और “सेवा ही धर्म है” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की जा रही है। समाज के पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में अंबरनाथ स्थित अनुग्रह बाल विकास केन्द्र एवं बाल छात्रावास का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद संस्था ने वहां रह रहे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

​बच्चों के लिए खाद्य व आवश्यक सामग्री का होगा वितरण

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बाल छात्रावास में वर्तमान में कुल 56 बच्चे निवास कर रहे हैं, जिनमें 38 बालिकाएं और 18 बालक शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि इन बच्चों के लिए दैनिक खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की तत्काल आवश्यकता है।

​इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘अधिक मास’ के पवित्र और पावन अवसर पर इस संस्थान में आवश्यक सामग्री वितरण का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। समाज ने अपने सभी सम्माननीय सदस्यों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का विनम्र निवेदन किया है।

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

​कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक: 13 जून 2026 (शनिवार)

समय: प्रातः 11:00 बजे

स्थान: अनुग्रह बाल विकास केन्द्र एवं बाल छात्रावास, 345, फानसीपाड़ा, अतिरिक्त अंबरनाथ, अंबरनाथ (पूर्व), जिला ठाणे – 421501

​संपर्क सूत्र:

​कार्यक्रम से जुड़ने या किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:

अनिल गर्ग: 9819391151

नितिन अग्रवाल: 9821065215

रजनीश अग्रवाल: 9969409878

राजीव गुप्ता: 9869120986

​अग्रवाल समाज कल्याण ने अपील की है कि आइए, हम सब मिलकर इन जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।