Social

आज होगा शहीद जवान के शव का नाशिक में आगमन

पाकिस्तानी सेना ने 11 नवंबर 2018 को लगभग 14.45 बजे भारतीय सीमा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित नौशेरा सेक्टर में युद्धविराम संधि का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की थी। इस नापाक घटना में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी।  शहीद नायक का नाम गोसावी केशव सोमगीर है। सीमा पार से हो रही भारी फायरिंग में रविवार को केशव गोसावी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवान केशव सोमगीर का शव आज दोपहर लगभग 4 बजे तक नाशिक के ओझर हवाईअड्डे पर आगमन होगा। उसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जम्मू से उनका शव भारतीय हेलिकॉप्टर में दोपहर चार बजे तक नाशिक के ओझर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा, जहां से देवलाली मिलिट्री कैंप में लाया जाएगा। 29 वर्षीय नायक गोसावी केशव सोमगीर महाराष्ट्र के नाशिक जिले के गांव श्रीरामपुर (तहसील – सिन्नर) के निवासी हैं। उनका हाल ही में विवाह हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी यशोदा गोसावी हैं।

भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान सेना के इस नापाक हरकतों का दृढ़ता से जवाब दिया है। सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं होने पाएगी।  मिलिट्री कैंप के डिफेंस पीआरओ देवेंद्र आनंद से दी गई जानकारी के अनुसार, नायक गोसावी केशव सोमगीर एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य निभाने के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।  डिफेंस पीआरओ की ओर से बताया गया कि गोसावी केशव सोमगीर ने 19 सितंबर 2008 को भारतीय सेना में बतौर नायक के रूप में ड्यूटी ज्वाइन की थी। उन्होंने 10 साल की सेवा की थी।

बेटी होने के कारण माँ ने जन्म के 2 घंटे बाद ही जिंदा दफनाने का किया प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *