टिकट जांच कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया होली स्नेह सम्मेलन
विगत दिनो टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर ऐसोसिएशन कल्याण मुबंई के अंतर्गत सभी टिकट जांच एवं उनके परिवार ने कल्याण स्थित नक्षत्र वेकेंट हाल मे होली का उत्सव धूमधाम से मनाया।

ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया की कार्यक्रम मे पूरे मुंबई मंडल के काफी संख्या मे टिकट जांच करमचारी परिवार के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बी अरुण कुमार जी, एवं उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश कनौजिया जी के अलावा डां सुरेश ठक्कर जी, भवन निर्माता प्रशांत फूलवानेजी, समाज सेवी अरूण मोरे जी, पत्रकार फिरोज भाई, एन के कपूरजी के अलावा काफी संख्या मे रेल अधिकारी,करमचारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यकरम मे मुख्य आकर्षण आरोही द्वारा प्रस्तुत होली के गाने रहे जिसपर वहां उपस्थित लोगो ने डांस कर भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का संचालन डी बी रमण ने किया तथा उपस्थित लोगो का आभार एल डी सावंत ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे ओ एस गोसावी, यू डी ठाकुर एन एल मीना, सुनिल साबंरे, देवराज मीना, संजीव राजपूत, आशिश रायकवार का सहयोग सराहनीय रहा,

