डोंबिवली में पत्नी और ससुराल वालो से पीड़ित युवक को नहीं मिल पा रहा है न्याय
डोंबीवली में अपने पत्नी और ससुराल परिवार द्वारा मारपीट के दौरान जानलेने के प्रयास की शिकायत स्थानीय मानपाड़ा पुलिस में दर्ज करने में आनाकानी की जा रही थी।
इसके विरुद्ध पीड़ित ने डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुराडे से मिलकर शिकायत की ।इसपर मानपाड़ा पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित को शिकायत दर्ज करने के लिए शुक्रवार सुबह मानपाड़ा पुलिस थाने में बुलाया है।
पीड़ित का नाम आशीष उपाध्याय है। और वो डोंबिवली पूर्व के देसले पाड़ा का निवासी है। और भारत के एक नामचीन कंपनी का वो मुंबई ब्रांच हेड है।
उत्तर प्रदेश निवासी पीड़ित 34 वर्षीय आशीष द्वारा सहायक पुलिस को दिए लिखित शिकायत के अनुसार उनकी और मुंब्रा निवासी पत्नी का विवाह ५ वर्ष हुआ था। और दोनो को एक २८ महीने का बेटा भी है।
शिकायत पत्र के अनुसार समस्या की शुरुवात इसी वर्ष मार्च महीने से शुरू हुआ।पीड़ित युवक आशीष ने अपने बिल्डिंग में एक और फ्लैट खरीदा था।
और उक्त दोनों फ्लैट का मासिक हफ्ता अपने तनख्वाह से भरता है। इसी दूसरे फ्लैट में रहने के लिए पीड़ित युवक आशीष के मुंब्रा निवासी ससुराल वालो ने उसे बताया कि उनके चाल का मरम्मत का कार्य शुरू है।
उन्हें दो तीन महीने के लिए रहने दे। ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे इस बातचीत में आशीष की पत्नी ने भी फ्लैट देने की वकालत की। और ससुराल पक्ष १ मार्च से इस घर में आ गया।
पीड़ित युवक के अनुसार यही दया उसके जी का जंजाल बन गया है। कुछ ही दिनों बाद उसकी ससुराल वालों के साथ उसकी पत्नी भी उस पर दूसरा फ्लैट उसके साले के नाम रजिस्टर करवाने के लिए दबाव बनाने लगी।
और पिछले 4 महीने में तीन बार ससुराल वालों ने मिलकर पीड़ित युवक आशीष से मारपीट की इसमें से एक घटना की शिकायत गत 9 जून को मानपाडा पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है।
सहायक पुलिस आयुक्त को दिए शिकायत पत्र के अनुसार गत 12 जुलाई को पीड़ित युवक आशीष के ससुराल वालों ने सभी हद पार कर दी और इसमें उसकी पत्नी ने भी ससुराल वालों का साथ दिया।
शिकायत पत्र के अनुसार 12 जुलाई मंगलवार को सुबह 8:00 बजे आशीष अपने घर पर आराम कर रहा था।
इसी दौरान उसके घर में 56 वर्षीय उसकी सास, 32 वर्षीय उसकी साली, और 24 वर्षीय उसका साला उसके घर में घुस कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। और उसका साथ उसकी पत्नी ने भी दिया।
उसकी सास साली और पत्नी जहां उसे लात भूतों से और बेलन से मार रही थी वही उसके साले ने उसके बाल पकड़ के जोरदार ढंग से दीवाल पर पटका और वही रखें अलमारी पर भी पटका।
जिससे अलमारी का कांच फूट गया और उसके सर में घुस गया। उसके साले ने उस फूटे कांच से उसके बाएं हाथ पर अनेक वार किए।
इस दौरान उसकी पत्नी साली और साथ में मिलकर दुपट्टे से उसका गला घुटने का भी प्रयास किया।
पीड़ित युवक आशीष ने अपनी शिकायत शिकायत पत्र में इन सब बातों का जिक्र किया है। उसके सर में और बाए हाथ में यहां के कल्याण डोंबिवली मनपा के शास्त्री नगर अस्पताल में उसे 32 टांके पड़े हैं।
इस संदर्भ में पीड़ित के पत्र के अनुसार मामला के 3 दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय मानपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने में टालमटोल की जा रही थी।
तब पीड़ित युवक आशीष ने इस मामले की शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त से मिलकर की और उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त करते हुए मानपाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति की शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है।

