FEATURED

जौनपुर के प्रधान का अंधेरी में सत्कार

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज ने अंधेरी ( पू.) के पंपहाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर जौनपर जिले की मड़ियाहूं तहसील के ग्रामसभा नेवादा, रामपुर के ग्राम प्रधान निरंजन उपाध्याय का सत्कार किया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा कि अपने गांव-गिराव के भाई का आज हम अपने बीच सत्कार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी मुलुक से मुंबई आता है उसका अंधेरी का उत्तर भारतीय समाज जरूर सत्कार करता है,यह प्रथा बहुत सालों से चली आ रही है। दुबे ने कहा कि हम लोगों की शुभकामना है कि प्रधानजी आपका भविष्य उज्वल हो और आप निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर होकर गांव का विकास करें।

सत्कार मूर्ती ग्राम प्रधान निरंजन उपाध्याय ने कहा कि आप लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। आजका यह स्नेह जिंदगी भर याद रखूंगा।

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान निरंजन उपाध्याय विगत 3 पांच वर्षीय योजना से अपने कार्यों की बदौलत लगातार निर्वाचित होते आ रहे हैं,जिनकी क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा,उत्तर-पश्चिम जिला उपाध्यक्ष रविशंकर दुबे ने किया।

इस अवसर पर सिसवां, वाराणसी के पूर्व ग्राम प्रधान सुशील मिश्रा, बाबा यादव, मुरजी पटेल, आनंद उपाध्याय, पद्माकर सिंह, लालजी यादव, कुसुम सिंह, राखी गुप्ता, आशा पाठक, दिनेश यादव, पिंटू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *