FEATURED

नालासोपारा बाप्पा के दरबार मे पहुंचे विधायक क्षितिज ‘दादा’ठाकुर

 

नालासोपारा पूर्व के विभिन्न गणेश मंडल मे कार्यकर्ताओं के साथ युवा विधायक ने लिया बाप्पा का आशीर्वाद

प्रेम चौबे /नालासोपारा बविआ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के युवा विधायक क्षितिज ठाकुर द्वारा गणेशोत्सव मे विभिन्न मंडलो द्वारा आयोजित गणेश पंडाल मे विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा के दर्शन पूजा ,अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की,

खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे विधायक क्षितिज ठाकुर से मिलने भारी संख्या मे युवावर्ग गणेश मंडप मे उपस्थित रहे।

 

कोरोना की भयंकर त्रासदी के दो वर्षो पश्चात इस वर्ष खुलकर सभी महोत्सव धूमधाम से मनाने का अवसर मिला है, महाराष्ट्र मे सर्वाधिक लोकप्रिय आस्था के प्रतीक अराध्य देवता गणपति बाप्पा के आगमन से नगर,उपनगर.गाँव ,शहर, कस्बा , गली, सड़क चौपाल व बाजारों मे गणेशोत्सव की धूम मची हैं। अमीर गरीब, नेता अभिनेता हो या फिर सामान्य नागरिक सभी के लिए गणेशोत्सव का उल्लास समान भाव से देखा जा सकता है।

सार्वजनिक गणेश मंडल मे पहुँचने के बाद आयोजको द्वारा क्षेत्र के विधायक क्षितिज ठाकुर का स्वागत शाँल श्रीफल से किया गया।

गणेश दर्शन मे पूर्व महापौर रूपेश जाधव, पूर्व सभापति वंशनारायण मिश्रा ‘टिकोरी’ पूर्व सभापति द्वय भरत मकवाना व नीलेश देशमुख के साथ पूर्व नगरसेवक अरुण जाधव, वैभव पाटील, अमजद अली सोमानी, समाजसेवी नीलेश चौधरी, विनय तिवारी,भाष्कर पुजारी,बविआ नेता सत्यप्रकाश सिंह, समाजसेवी बृजेश यादव, दिवाकर शुक्ल ‘राजू’ जुल्फिकार मेमन आशुतोष तिवारी, राजेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *