FEATURED

कल्‍याण में बंदरों का आतंक – बच्‍चों में दहशत

पिछले दो-तीन महीनों से कल्‍याण पश्चिम स्थित खडकपाड़ा गोदरेज हिल में जंगली बंदरों का आतंक छा गया है जिससे लोगों में, खासकर बच्‍चों में दहशत फैला हुआ है और दीपावली में बच्‍चे बाहर निकलने से डरने लगे हैं। पता हो कि इस बात की खबर वन विभाग के कर्मचारियों को फोन पर बतायी जा चुकी है परंतु वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

बताया जाता है कि ये बंदर जंगलों से भटक कर रहिवासी इलाके में आ गए हैं और उन्‍हें रहिवासी इलाके में भोजन नहीं मिल रहा है इसलिए घरों में घुसकर खाद्य सामग्री ले जा रहे हैं। इसके अलावा वे बच्‍चों एवं बुजुर्गों को डरा भी रहे हैं।

यह देखा गया है कि बंदर एक ब्‍लैक मेलिंग प्राणी भी है जो आपकी आवश्‍यक चीजें उठा लेते हैं और कुछ खाने का सामान मिलेगा तभी उसे वापस करते हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि वे बच्‍चों को अपने कब्‍जे में ले लेते हैं और खाने पीने की चीजें देने पर छोड़ते हैं। इसके साथ ही वे लोगों की बाल‍कनियों/ आंगन एवं बिल्डिंग की सीढियों में रखे सामानों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *