टारगेट बेधना हमारा लक्ष्य,लाशें गिनना नही – भडके वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ का बयान
देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भारतीय सेना के पकिस्तान पर किये गए एयर स्ट्राइक पर सवालीया निशान लगाये है.कांग्रसी कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना के जहाज पाकिस्तान के जंगलो में जाकर बम फोड़ आये है है और इस हमले में पकिस्तान का कोई भी आतंकी घायल नही हुआ है.कांग्रेसियों ने वायु सेना के इस शौर्य पूर्ण एयर स्ट्राइक को स्टंट माना है.
कांग्रेसीयो की इस बयानबाजी को वायु सेना ने सिरे से ख़ारिज करते हुए एयर स्ट्राइक को गलत बताना शर्मनाक बताया है. वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने इसी मुद्दे पर आयोजित पत्रकार परिषद में सोमवार को कहा कि वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती और बालाकोट आतंकी शिविर पर हवाई हमले में हताहत लोगों की संख्या की जानकारी सरकार देगी।
पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर 26 फरवरी को भारत द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर तक भारत के शस्त्र भंडार में आ जाना चाहिए।

