शशीधर त्रिपाठी सम्मानित किये गये।
विगत दिनो मुम्बई स्थित रंग शारदा सभागार, बांद्रा में महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक (मुख्यालय) मध्य रेलवे शशीधर त्रिपाठी को मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार ( वर्ष 2020– 2021) से सन्मानित किया गया।

शशीधर त्रिपाठी को उनकी कहानी संग्रह “अभिलाषा” के लिये सम्मानित किया गया है।
महेश सुखरामनी के हाथों दिलाया गया पुरुस्कार
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकैडमी मुंबई द्वारा बांद्रा के रंगशारदा ऑडिटोरियम में गुरुवार 23 मार्च को शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में हिंदी साहित्य से जुड़े कवि, लेखक और कलाकारों को पुरस्कार देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया इस मौके पर उल्हासनगर भाजपा नेता और महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकेडमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामनी को चीफ गेस्ट के रुप में आमंत्रित किया गया था
महेश सुखरामनी के द्वारा कई लोगों को सम्मान पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित करवाया गया विगत 3 सालों में यह पहला कार्यक्रम था इसलिए 3 साल में जिन लोगों को सम्मानित नहीं किया गया था उन सभी लोगों को यहां पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य एकेडमी द्वारा अकैडमी द्वारा सम्मानित किया गया।

आसुतोष राणा, अनूप जलोटा,मनोज जोशी, सूंदर चंद ठाकुर, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (मुख्यालय) मध्य रेलवे शशीधर त्रिपाठी, नव भारत टाइम के संपादक सहित अन्य कई लोगो पर यहाँ पर सम्मान पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में हिंदी साहित्य से जुड़े कलाकार संगीतकार कवि ,लेखक सहित कई लोग उपस्थित थे*

