नशे के शिकार युवा वर्ग का मार्गदर्शन कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें: डॉ. नीलमणि
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था ‘उज्ज्वल वेलनेस सेंटर’ ने ठाणे के भिवंडी स्थित चिंचवली विलेज में नशामुक्ति केंद्र खोला, जिसका उद्घाटन काव्या खेमका नामक बच्ची ने किया।
इस मौके पर डॉ. नीलमणि ने नशे के खिलाफ लोगों को सचेत कर कहा कि नशा प्राणघातक बीमारी है, जो समाज के लिए अभिशाप है। आए दिन इसकी गिरफ्त में युवा वर्ग ज्यादा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दूर्यभाग्य की बात है कि आज का युवा वर्ग 90 फीसदी नशे का शिकार है।
डॉ. नीलमणि ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि जिन्हें देश की तरक्की में अपनी उर्जा लगानी थी वे आज नशे की लत से अपनी शारीरिक व मानसिक उर्जा चोरी, लूट-पाट और मर्डर जैसी सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों का उन्होंने आह्वान किया कि आप लोग अपने बच्चों पर ध्यान दें कि कहीं वह नशे की लत में आकर गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहा है। अगर बच्चा नशे के चलते गलत रास्ते पर जा रहा है तो उसका मार्गदर्शन कर उसे समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें और हमसे संपर्क कर इस नशामुक्ति केंद्र की सेवा लें।

‘उज्ज्वल वेलनेस सेंटर’ की चेयरमैने डॉ. संतोष गोयल नीलमणी ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुख्यतिथि के रूप में भाग लेना था। लेकिन कुछ कतिपय कारणों से वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक को शुभकामना संदेश भेजा।
इस अवसर पर डॉ.नीलेश शाह डॉ. राहुल गाडगे,
डॉ. शीतल देशमुख, डॉ. सागर मुंदड़ाडॉ. विनेश, आर्किटेक विवेक भोले सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

